सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain in the state brought relief from the heat, thunderstorms, and hailstorms; warnings of rain and thunde

UP Weather: बारिश से तपिश खत्म, चली आंधी और गिरे ओले; आज 35 जिलों में बरसात के साथ वज्रपात की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने यू-टर्न लिया है। करीब-करीब पूरे प्रदेश में आंधी के साथ कम या ज्यादा बरसात हुई। 

UP: Rain in the state brought relief from the heat, thunderstorms, and hailstorms; warnings of rain and thunde
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी और लू के एक दौर के बाद बुधवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने राहत दी। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। वाराणसी में हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंची, जबकि अयोध्या में 87 किमी प्रति घंटे की गति दर्ज की गई। हालांकि तापमान में पूरी तरह गिरावट नहीं आई और 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

Trending Videos


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 11 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। कई जिलों, जिनमें लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली शामिल हैं, से ओलावृष्टि की भी सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख बने रहने के संकेत हैं।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

यहां है झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कन्नीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर व आस पास के क्षेत्र।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed