{"_id":"69f25567f544096dac0c9c87","slug":"disabled-students-will-get-online-counselling-facility-lucknow-news-c-13-lko1070-1714137-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिव्यांग विद्यार्थियों को ऑनलाइन परामर्श की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिव्यांग विद्यार्थियों को ऑनलाइन परामर्श की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने का प्लेटफॉर्म तैयार है। इन्हें सरकारी योजनाओं व नीतियों का लाभ देने का विशेष ध्यान रखते हुए ऑनलाइन परामर्श केंद्र शुरू किया गया है। यहां कॅरिअर या फिर किसी भी मुद्दे पर आसानी से जानकारी मिल सकेगी।
कुलपति ने बताया कि जिला स्तर पर समन्वित तंत्र विकसित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और कौशल विकास से जुड़े विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा से लेकर रोजगार तक निरंतर सहयोग मिल सके। डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन परामर्श, ई लर्निंग सामग्री बढ़ाई जाएगी।
दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के लिए भी खास पहल की गई है। इनके अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए परिसर में रैंप, लिफ्ट, ब्रेल संकेत, सुलभ शौचालय, विशेष शिक्षण संसाधन और सहायक उपकरण बढ़ाए जाएंगे। प्रशिक्षित मानव संसाधनों की संख्या भी बढ़ेगी।
काउंसिलिंग के लिए मिलेगा सहयोगी
दिव्यांग विद्यार्थियों को काउंसिलिंग, मार्गदर्शन के लिए सहयोगी उपलब्ध होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी जानकारी या संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसके अलावा बीच-बीच में काउंसिलिंग सत्र, कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम और प्रवेश सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos