Lucknow News: उल्टी दिशा में आ रही एसयूवी की बाइक से टक्कर, दामाद व ससुर की मौत
बाराबंकी जिले के लोनी कटरा स्थित लदाई का पुरवा निवासी सुशील कुमार (46) का विवाह करीब 12 वर्ष पहले मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा की बबली (45) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही वह पत्नी के साथ ससुराल में रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सुशील, पत्नी बबली और ससुर मुन्नी लाल (60) के साथ बाइक से गोसाईंगंज स्थित सुरियामऊ निवासी मामा के घर होली मिलने जा रहे थे। सुशील हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। रास्ते में किसान पथ पर बुद्धूखेड़ा के पास उल्टी दिशा में आ रही एसयूवी की सामने से बाइक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सुशील और उनके ससुर मुन्नी लाल की मौत हो गई, जबकि बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीजीआई ट्राॅमा-2 में भर्ती कराया गया है।
प्रदर्शन के कारण यातायात किया गया डायवर्ट
हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच सड़कर पर धरना देकर किसान पथ जाम कर दिया। वे लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारी आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उनकी मांग थी कि आरोपी को पकड़कर मौके पर लाया जाए। इसी बीच करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल डायवर्जन कराकर वाहनों को सर्विस लेन के रास्ते सुल्तानपुर रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया।
क्रेन के सामने कूदीं महिलाएं, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
पुलिसकर्मी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी और सुशील की बाइक को रोड से हटाकर दूसरी जगह ले जाने लगी। तभी एक युवक पुलिसकर्मी से भिड़ गया। शोर सुनकर महिलाएं क्रेन के सामने खड़ी हो गईं और कुछ लोग पुलिस कर्मियों को वाहन और बाइक हटाने से रोकने लगे। अधिकारियों के कहने पर परिजन मान गए, लेकिन कुछ लोग पुलिस के सामने डटे रहे। इस दौरान कुछ अरातकतत्व पुलिस से हाथापाई करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर अराजकतत्वों खदेड़ा।
वीडियो बनाने पर भड़की महिला ने दरोगा का मोबाइल फेंका
बवाल बढ़ता देख पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगे। हंगामा कर रही महिला वीडियो बनाते देख पुलिस से हाथापाई करने लगी। विरोध करने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर तैनात दरोगा का मोबाइल छीनकर रोड पर फेंक दिया।
एसीपी से मिले आश्वासन के बाद शांत हुए परिजन
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और ढाई घंटे चला प्रदर्शन खत्म हुआ। एसीपी ने बताया कि सुशील के इकलौते बेटे सोमेश ने गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है। गाड़ी सुशांत गोल्फ सिटी माढरमऊ निवासी शिवम सिंह चौहान की है।

हादसे के बाद सड़क जाम करते परिजन, परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी, घटनास्थल पर मौजूद क्षतिग्रस