{"_id":"69a9f20ca97fcc53f60b73ff","slug":"painter-stabbed-to-death-for-wishing-happy-holi-lucknow-news-c-13-lko1070-1630479-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हैप्पी होली कहने पर चाकू से गोदकर पेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हैप्पी होली कहने पर चाकू से गोदकर पेंटर की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो व हंगामा करते परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा की बेगरिया कॉलोनी में बुधवार शाम हैप्पी होली कहने पर पेंटर सूरज रावत (21) की पड़ोसी मोहित, उसकी बहन और मां ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंचकर तीन घंटे तक हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां व बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सूरज गौतम का मकान मोहित तिवारी के घर के सामने है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहित घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान सूरज वहां से गुजरते हुए उसे हैप्पी होली कहकर बधाई देने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सूरज के पिता राजेंद्र गौतम बीच-बचाव के लिए पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोपी मोहित की बहन शिवानी सब्जी काट रही थी। भाई सेे झगड़ा होता देखा शिवानी चाकू लेकर मां रंजना के साथ पहुंच गई। मोहित, उसकी मां व शिवानी मिलकर सूरज पर टूट पड़े। आरोप है कि मां के भड़काने पर आरोपी मोहित व शिवानी ने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण सन्न रह गए। पेट में लगी गंभीर चोट की वजह से घायल सूरज को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूरज के परिवार में पिता राजेंद्र औैर छोेटा भाई शिवा हैं। मां की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
परिजनों ने थाने के बाहर तीन घंटे किया प्रदर्शन
सूरज की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजन उग्र हो गए। परिजनों व ग्रामीण दुबग्गा थाने पहुंच गए और हंगामा व प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि इस मामले में शिवानी, मोहित और रंजना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।
अक्सर लोगों से झगड़ा करता है मोहित
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी मोहित तिवारी वाराणसी में जीएसटी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अक्सर गांव में लोगों से विवाद करता रहता है। पिता की मौत के बाद नौकरी मिलने के बाद से मोहित का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया था।
डीएम को बुलाने की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा
सूरज गौतम के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक गांव में तनाव का माहौल बना रहा। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सूरज के शव का गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Trending Videos