सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war

UP Big News: बहन को चाकू से गोदकर मार डाला, कातिल बीवी का कारनामा; युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल डंप कर रहे लोग

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 06 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
भाई और मां के साथ हिमशिखा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मार डाला

बुद्धि विहार के गणेश पार्क इलाके में युवक ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। वह  होली पर घर आया था। मृतका की पहचान हिमशिखा (25) के रूप में हुई है।

वह भी एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि वारदात भाई-बहन के बीच हुई कहासुनी के बाद अंजाम दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद आरोपी हार्दिक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
मुरादाबाद में पति और पत्नी की माैत - फोटो : अमर उजाला

बेऔलाद पति ने पत्नी को मारकर की खुदकुशी

पत्नी की हत्या करने के बाद जान देने वाला विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। रिश्तेदार और दोस्तों से वह अपनी शादी को लेकर बातचीत करता था। एक दोस्त के जरिए वह बिहार भी गया था। वहां भी उसने कई जगह शादी की बात की थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। 

विनोद उर्फ विक्की और ममता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। शुरुआत के दो साल तक जब ममता को कोई संतान नहीं हुई तो विनोद ने ममता को तीन साल तक डॉक्टरों को दिखाया और उसका इलाज कराया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। करीब दो साल पहले  विनोद ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया था। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
बहराइच के पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, दाम बढ़ने की आशंका पर पेट्रोल-डीजल डंप कर रहे लोग

ईरान, इस्रराइल व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से बहराइच के ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी का माहौल है। इसी डर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों को व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

UP में बन रही थी जाली नोट, 1.19 लाख की नकली मुद्रा

आजमगढ़ के रौनापार थाने की पुलिस ने जाली करेंसी बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 1.19 लाख रुपये की जाली मुद्रा, जाली नोट छापने के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर, एक कार और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
बछिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाय ने दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। गांव बन्ना में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस नवजात बछिया के पांच पैर और दो मुख हैं। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों बछिया के पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने की होड़ मची हुई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
युवक पर पिस्टल ताने भाजपा नेता - फोटो : वीडियो ग्रैब

भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर पड़ोसी के भांजे से हुए विवाद में भाजपा नेता का बेटा घर से पिता की पिस्टल निकाल लाया। फायरिंग का भी आरोप है। तभी पिता ने बेटे से पिस्टल छीनकर पड़ोसी पर तान दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा नेता को जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala

गायत्री प्रजापति छह माह से अस्पताल में भर्ती, उठने लगे सवाल

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति छह महीने से लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। लेकिन, लंबे समय तक अस्पताल में उनके भर्ती रहने पर अब सवाल उठने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कातिल बीवी का खुला राज: प्रेमी संग मिल पति को ऐसे मारा, फिर शव के साथ किया ये सलूक

यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में अवैध संबंधों के विरोध पर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर दी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Sister stabbed to death, murderous wife's act; people dumping petrol and diesel amid war
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

19 वर्ष की उम्र में शादी, दो साल में दे दी जान, ससुराल में इस कदर प्रताड़ित की गई संगीता

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बझेड़ा में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed