सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers should focus on increasing passenger facilities and security at Charbagh station

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाएं व सुरक्षा बढ़ाने पर अफसर करें फोकस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Officers should focus on increasing passenger facilities and security at Charbagh station
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य करने के लिए शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा और महानिदेशक (आरपीएफ) सोनाली मिश्र ने निरीक्षण किया और द्वितीय प्रवेश द्वार पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान राइट्स की ओर से भीड़ प्रबंधन और होल्डिंग एरिया को लेकर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसमें बताया गया कि आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों को सुव्यवस्थित ढंग से कैसे नियंत्रित किया जाएगा। अधिकारियों ने सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए। रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से द्वितीय प्रवेश द्वार पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महानिदेशक हितेंद्र मल्होत्रा ने हजरतगंज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम और बैठक की। इसमें प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, टीम ने आरडीएसओ का भी दौरा किया और वहां चल रहे आधुनिक अनुसंधानों की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री और रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा-यातायात) मुकुल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed