सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The process of setting up a seed park in Malihabad at a cost of Rs 113 crore has begun; UPDA has invited applications.

Lucknow News: 113 करोड़ से मलिहाबाद में सीड पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू, यूपीडा ने मांगे आवेदन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The process of setting up a seed park in Malihabad at a cost of Rs 113 crore has begun; UPDA has invited applications.
यूपीडा।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपीडा मलिहाबाद के अटारी में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क बनाएगा। इस पर करीब 113 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 18 महीने में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्क किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा। पार्क में बीज उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, स्पीड ब्रीडिंग और हाइब्रिड अनुसंधान प्रयोगशालाएं जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
Trending Videos

प्रदेश सरकार ने बजट में बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता और किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए पांच प्रमुख कृषि-जलवायु क्षेत्रों में सीड पार्क स्थापित करने की घोषणा की थी। यह योजना बीज प्रसंस्करण, भंडारण, और हाइब्रिड लैब जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी। एक महीने के अंदर प्रदेश के पहले सीड पार्क की स्थापना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। यह परियोजना लगभग 40,000 बीज उत्पादक किसानों को सीधे जोड़ेगी और कई हजारों लोगों को रोजगार और अप्रत्यक्ष अवसर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा ने इस पार्क को विकसित करने के लिए आवेदन मांगे हैं, जो जमीन, बुनियादी ढांचा, सुविधाओं और विकास कार्यों में खर्च होंगे। इसमें बुनियादी ढांचे, आधुनिक संयंत्र और प्रयोगशालाओं का विकास शामिल है।
यूपीडा इस पार्क को बड़े कृषि कारीडोर के रूप में विकसित करेगा। 24 मीटर चौड़ी सड़कें, आरसीसी ड्रेन सिस्टम, पार्किंग, फायर स्टेशन, प्रशासनिक ब्लाॅक, शौचालय ब्लाॅक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ब्लाॅक, पार्क, मैदान सहित हर तरह सुविधाओं से पार्क को लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed