{"_id":"69ab0ea92869b86a89085533","slug":"up-teachers-unite-to-protest-against-tet-requirement-torchlight-processions-to-be-held-in-different-district-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, आज से अलग-अलग जिलों में निकाला जाएगा मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, आज से अलग-अलग जिलों में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सार
TET in UP: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं।
टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में शनिवार से अपना प्रदर्शन तेज करेगा। इसके तहत 15 मार्च तक अलग-अलग जिलों में शाम को मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया जाएगा।
Trending Videos
सात मार्च शाम 5:30 बजे बरेली समेत पांच जिलों में यह जुलूस निकाला जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट प्रदान किए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इसके बाद अगले चरण के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सात मार्च को दिल्ली में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें दिल्ली में रैली की तिथि तय की जाएगी।
