सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Delhi-Varanasi flight diverted to Lucknow; failed to land due to bad weather; remains stranded at airport

UP: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के चलते नहीं हुई लैंडिंग; एयरपोर्ट पर खड़ी रही

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 06 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1225 खराब मौसम के कारण वाराणसी में लैंड नहीं कर सकी। पायलट ने एटीसी से अनुमति लेकर विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया। विमान में 90 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। मौसम सुधरने के बाद विमान को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

UP: Delhi-Varanasi flight diverted to Lucknow; failed to land due to bad weather; remains stranded at airport
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक/ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुक्रवार सुबह लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। वाराणसी में लैंडिंग के अनुकूल मौसम नहीं होने के कारण विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। जहां दोपहर तक विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा।

Trending Videos


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1225 दिल्ली से सुबह करीब साढ़े छह बजे उड़ान भरकर सुबह आठ बजे वाराणसी में लैंड करती है। शुक्रवार सुबह विमान दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा तो खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान ने हवा में कई चक्कर भी काटे, लेकिन लैंडिंग के अनुकूल माहौल नहीं होने के कारण पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से विमान को लखनऊ डायवर्ट करने की अनुमति मांगी गई, जिसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे विमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। 

दोपहर 12 बजे तक विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। विमान में 90 यात्री और छह क्रू सदस्य थे। सूत्रों ने बताया कि वाराणसी का मौसम सही होने के बाद इसे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना कर दिया जाएगा।



   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed