सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubles will increase for those associated with Sahara Group properties being sold revelations in ED raids

UP: सहारा समूह से जुड़े लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बिक रहीं संपत्तियां; ED के छापे में हैरान करने वाला खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। ओडिशा समेत कई राज्यों में ईडी के छापों में संपत्तियों के बेचने का खुलासा हुआ है। इसी तरह का और खेल होने की आशंका है। इसको लेकर तफ्तीश जारी है, जल्द कार्रवाई हो सकती है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Troubles will increase for those associated with Sahara Group properties being sold revelations in ED raids
सहारा शहर।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। इसका खुलासा ओडिशा समेत तीन राज्यों में ईडी की कार्रवाई से हुआ है। अंदेशा है कि और भी प्रदेशों की संपत्तियों को बेचा जा रहा है या फिर बेचने की कोशिश हो रही है। ईडी मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।

Trending Videos


दरअसल, ईडी ने 26 फरवरी को कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने ओडिशा के बहरामपुर व भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें पता चला था कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई है। यह विक्रय एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर एक सहारा कर्मचारी के पक्ष में किया गया। इसमें कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा समूह की संपत्तियों की तफ्तीश शुरू

एजेंसी को संदेह है कि यह सौदा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन के निर्देश पर किया गया। मामले की जांच जारी है। वहीं अब जांच एजेंसी यूपी समेत अन्य राज्यों के शहरों में स्थित सहारा समूह की संपत्तियों के बारे में तफ्तीश शुरू की है। अंदेशा है कि इस तरह का खेल और भी जगहों पर किया गया है। जहां भी सहारा की संपत्तियां बेची गई होंगी, ईडी उन मामलों में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed