फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A message of national unity was conveyed during the event organized under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.

Lucknow News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 03:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A message of national unity was conveyed during the event organized under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहरभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भाजपा लखनऊ महानगर के 12 मंडलों और वार्डों में पार्षदों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इनका नेतृत्व किया। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

पश्चिम-2 मंडल की यात्रा बालागंज चौराहे से शहीद स्मारक जॉगर्स पार्क तक निकाली गई। पश्चिम-3 मंडल की यात्रा मोहन भोग चौराहे से राजीव चौक तक पहुंची। उत्तर-1 में विधायक नीरज बोरा और उत्तर-3 में वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी व महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल की उपस्थिति में यात्राएं हुईं।
विज्ञापन

पूर्व-1 में अवध क्षेत्रीय पदाधिकारी श्वेता सिंह, पूर्व-2 में वरिष्ठ नेता राकेश सिंह और पूर्व-4 में विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल मौजूद रहे। महिला आयोग उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने मध्य-1 की यात्रा का नेतृत्व किया। मध्य-2 में राकेश श्रीवास्तव और मध्य-4 में रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन हुआ। दक्षिण-1 में विधायक राजेश्वर सिंह और दक्षिण-3 में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी की देखरेख में भी तिरंगा यात्राएं हुईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि यह अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्षद अपने वार्डों में नागरिकों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने यात्राओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed