फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Resolved to take the student movement to the universities

Lucknow News: छात्र आंदोलन को विश्वविद्यालयों तक ले जाने का लिया संकल्प

Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Resolved to take the student movement to the universities
लखनऊ। भारत में संगठित छात्र आंदोलन के 90 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को यूपी प्रेस क्लब में एसएफआई लखनऊ की ओर से शिक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता बताया।
विज्ञापन

जनवादी लेखक संघ के महासचिव प्रो. नलिन रंजन सिंह ने कहा कि शिक्षा चरित्र और मस्तिष्क के प्रशिक्षण का जरिया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर का आंदोलन आगे के संघर्ष की शुरुआत है। छात्र आंदोलन को देश के हर विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान तक मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएफआई राज्य कमेटी की उपाध्यक्ष कॉमरेड ज्योति ने की। मुख्य वक्ता एसएफआई छात्रनेता सृजन भट्टाचार्य ने महंगाई, एथेनॉल युक्त पेट्रोल, बेरोजगारी आदि मुद्दों को उठाया। एसएफआई राज्य कमेटी अध्यक्ष कॉमरेड पार्थ सारथी द्विवेदी भी मौजूद रहे। संचालन एसएफआई लखनऊ जिला संयोजक कॉमरेड अंकित गुप्ता ने किया। आरक्षण, फीस वृद्धि, शिक्षा के निजीकरण और छात्रवृत्ति में देरी समेत छात्रों की बुनियादी मांगों को लेकर अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed