{"_id":"6a540392e510b8b77c05e4e7","slug":"a-truck-loaded-with-tiles-overturned-into-a-ditch-along-the-agra-lucknow-expressway-lucknow-news-c-13-lko1070-1824402-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे खंती में टाइल्स से लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे खंती में टाइल्स से लदा ट्रक पलटा
Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के सुबह तीन बजे मेहंदी नगर अंडरपास के पास टाइल्स से लदा ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट लगी।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी 289.800 पर ट्रक पलटने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि ट्रक राजस्थान से टाइल्स लादकर बिहार जा रहा था। तेज रफ्तार के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक राजस्थान के जोधपुर निवासी राजाराम को मामूली खरोंचें आईं। चालक का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है और उसकी हालत सामान्य है। ट्रक के पीछे दूसरे ट्रक से आ रहे साथी भी मौके पर पहुंच गए। वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। पलटे हुए ट्रक को हाइड्रा की मदद से सीधा कर बाहर निकाला गया।