फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: 44 aspirants for every LLM seat

लविवि : एलएलएम की हर सीट पर 44 दावेदार

Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: 44 aspirants for every LLM seat
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परास्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिलों में सबसे तीखी प्रतिस्पर्धा एलएलएम में देखने को मिल रही है। महज 66 सीटों पर 2,941 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट के लिए करीब 44 दावेदार मैदान में हैं। एलएलबी और एलएलएम को मिलाकर विधि संकाय में नौ हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं, जिससे इस बार प्रवेश परीक्षा पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीन वर्षीय एलएलबी की 352 सीटों के लिए रिकॉर्ड 6,073 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि एलएलएम की 66 सीटों के लिए 2,941 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर विधि संकाय में कुल 9,014 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय के एमकॉम पाठ्यक्रम के लिए 985 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमकॉम में रेग्युलर की 125 और सेल्फ फाइनेंस की 175 सीटें हैं। वहीं प्रबंधन संकाय के एमबीए और एमबीए (एमटीटीएम) को मिलाकर कुल 2,905 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला संकाय में एमए राजनीति विज्ञान के लिए सबसे अधिक 969 आवेदन आए हैं। इसके अलावा एमए अंग्रेजी में 529, मनोविज्ञान में 507, अर्थशास्त्र में 439, समाजशास्त्र में 432, इतिहास में 340 तथा मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 320 आवेदन मिले हैं।

विज्ञान संकाय में एमएससी जूलॉजी के लिए 978 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी में 500, केमिस्ट्री में 419, बॉटनी में 359, मैथ्स और फोरेंसिक साइंस में 313-313, माइक्रोबायोलॉजी में 281 तथा फिजिक्स में 259 आवेदन आए हैं।

कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि आवेदनों की बड़ी संख्या विश्वविद्यालय की बढ़ती साख और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, मेधा आधारित और समयबद्ध होगी। केंद्रीय प्रवेश प्रकोष्ठ ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अधिक आवेदकों वाले पाठ्यक्रमों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed