लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को ''स्वास्थ्य महोत्सव-2026'' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश मेहता और उनके परिवार की सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. ज्योत्सना मेहता, डॉ. रोहित मेहता और डॉ. भाविक मेहता सहित पूरी टीम वर्षों से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करा रही है। कानपुर रोड स्थित अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य महोत्सव में अस्थि रोग, हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, तंत्रिका रोग और फिजियोथेरेपी समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। इस मौके पर डॉ. केबी. गुप्ता, डॉ. विष्णु लाल, डॉ. श्याम मिश्रा और डॉ. यशपाल सिंह माैजूद रहे।