{"_id":"6a6b1165979e486e970936d0","slug":"aadhaar-services-to-be-available-right-in-the-village-launched-in-110-gram-panchayats-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में ही मिलेगी आधार सेवा : 110 ग्राम पंचायतों में शुरुआत, छह जिलों की पंचायतों में शुरु हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में ही मिलेगी आधार सेवा : 110 ग्राम पंचायतों में शुरुआत, छह जिलों की पंचायतों में शुरु हुई सुविधा
Thu, 30 Jul 2026 02:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:25 PM IST
सार
पहले चरण में छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
इस योजना के तहत प्रदेश की सभी 57694 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड बनवाने या उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अब ग्रामीणों को शहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहले चरण में छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं शुरू कर दी हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 75 हजार से अधिक आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 57694 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 5,000 ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व बलरामपुर की 110 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अपॉइंटमेंट लेकर आइए... समय से हो जाएगा पासपोर्ट का काम, 17 अगस्त से लागू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम भरोसे मैकूलाल महाविद्यालय की सोसाइटी का पंजीकरण निरस्त, लविवि से संबद्ध इस कॉलेज में पढ़ते हैं 800 विद्यार्थी
योजना को गति देने के लिए पंचायत सहायकों को आधार ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक 1,200 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 179 ऑपरेटर आईडी सक्रिय हो चुकी हैं और 157 आधार मशीनें भी चालू हो गई हैं।