फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks farmer guarding crops in Bahraich he saves his life after struggle

UP News: मौत सामने दिखी तो तेंदुए से भिड़ गया किसान, आखिर में आदमखोर को भागना पड़ा; वन विभाग ने दी आर्थिक मदद

Thu, 30 Jul 2026 01:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

बहराइच में फसल की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने हिम्मत नहीं हारी और उसने संघर्ष करके अपनी जान बचाई। तेज शोर मचाने पर वन्यजीव भाग गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Leopard attacks farmer guarding crops in Bahraich he saves his life after struggle
घायल किसान, एकत्र परिवारीजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बहराइच में मोतीपुर वन रेंज के परवानी गौढ़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह फसल की निगरानी कर रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हमले से किसान सहम गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हमले में किसान के हाथ में चोट आई है।

विज्ञापन


परवानी गौढ़ी गांव निवासी पुजारी (48) पुत्र जंगली सुबह करीब 6.00 बजे फसल की निगरानी के लिए गए थे। खेत के पास पहुंचते ही झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। उसने खुद को बचाने के लिए तेंदुए का मुकाबला किया और लगातार शोर मचाता रहा।
विज्ञापन


किसान के शोर और संघर्ष के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पुजारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतीपुर पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी के.के. सिंह वनकर्मियों के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायल किसान से घटना की जानकारी ली। तत्काल एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।


घटना के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे खेतों में फसल की रखवाली करना भी खतरनाक होता जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed