{"_id":"6a6aeb73a7cbcaf248068b30","slug":"bahraich-fake-photo-of-modi-and-yogi-touching-akhilesh-s-feet-goes-viral-youth-arrested-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अखिलेश के पैर पकड़ते मोदी-योगी की फर्जी फोटो वायरल, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अखिलेश के पैर पकड़ते मोदी-योगी की फर्जी फोटो वायरल, युवक गिरफ्तार
Thu, 30 Jul 2026 11:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:43 AM IST
सार
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह तस्वीर आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद रानीपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैर पकड़ते हुए दिखाने वाली संपादित तस्वीर वायरल करने के मामले में रानीपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हुजूरपुर थाना के रघुबरपुरवा बसंतपुर निवासी अरुणेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि भंगहा निवासी मुंशीराम यादव ने इंस्टाग्राम की ‘बीरू शूटर’ आईडी से एक तस्वीर पोस्ट की। आरोप है कि तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव के पैर पकड़ते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह तस्वीर आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद रानीपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से यह जानकारी जुटा रही है कि तस्वीर कहां से प्राप्त की गई, उसे किस उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और क्या इसे अन्य लोगों तक भी प्रसारित किया गया। पुलिस मामले से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।