{"_id":"6a8224cbd4d16957a20f82fd","slug":"accused-arrested-for-stealing-silver-crowns-and-ceremonial-umbrellas-from-the-temple-lucknow-news-c-13-lko1070-1877731-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंदिर से चांदी के मुकुट और छत्र चुराने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंदिर से चांदी के मुकुट और छत्र चुराने के आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर के न्यू हैदराबाद कॉलोनी में पंचमुखी मंदिर से 34 लाख के भगवान के चांदी के मुकुट और छत्र चुराने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 34 हजार रुपये, चांदी, पीतल और घटना में इस्तेमाल चोरी की बाइक भी मिली है।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बहराइच के नवाबगंज का रहने वाला रिजवान, काकोरी के शाहपुर भमरौली निवासी मो. आदिल और बहराइच के रानीपुर में रहने वाला विजय वर्मा है। आरोपी के तीन साथी रमजान, नौशाद और सद्दाम अभी फरार चल रहे हैं। तीन अगस्त को मंदिर के संरक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तीनों को घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में दो अगस्त को चोरी करने की बात कही। आरोपियों ने गुडंबा के शिवानी बिहार स्थित एक और मंदिर में चोरी होने की बाद कबूल की। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।