{"_id":"69daa51f7f3580c93e009f5e","slug":"accused-of-kidnapping-pharmacy-diploma-student-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1687030-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फार्मेसी डिप्लोमा छात्र को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फार्मेसी डिप्लोमा छात्र को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में फार्मेसी छात्र के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कार और एसयूवी भी बरामद हुई है।
उन्नाव के पुरवा निवासी छात्र सचिन पाल ने आठ अप्रैल को कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी सक्षम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सचिन ने बताया कि बुधवार को वह साथ पढ़ने वाली युवती के साथ बाइक से घर जा रहा था। बंथरा में सक्षम सिंह ने उसे रोका और अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाया। सक्षम ने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें कार में बिठाया और मारापीटा। बाद में उन्हें उन्नाव के सोहरामऊ क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। बंथरा पुलिस ने शनिवार को कृष्णानगर निवासी आरोपी सक्षम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों को सीज करने के साथ आरोपी सक्षम सिंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos