सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legends, Eagles, Royals and Unicorns win

Lucknow News: लीजेंड्स, ईगल्स, रॉयल्स और यूनीकांस विजयी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Legends, Eagles, Royals and Unicorns win
विज्ञापन

Trending Videos
लखनऊ। अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएएल लीजेंड्स, रॉयल्स, ईगल्स और यूनीकांस ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में सीएएल लीजेंड्स ने सीएएल जायंट्स को चार विकेट से हराया। जायंट्स के 188 रन के लक्ष्य को लीजेंड्स ने 24.1 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त किया।

विजेता टीम से कृतज्ञ गुप्ता ने 54 और आराध्य ने 38 रन बनाए, जबकि हर्ष यादव ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरे मुकाबले में सीएएल ईगल्स ने सीएएल नाइट्रो को आठ विकेट से पराजित किया। नाइट्रो के 77 रन के लक्ष्य को ईगल्स ने 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से दीपक वर्मा ने 28 और अनमोल ने नाबाद 24 रन बनाए, जबकि श्रेयांश जैन और ताविश खान ने चार-चार विकेट झटके। तीसरे मुकाबले में सीएएल राॅयल्स ने सीएएल डॉलफिंस को 62 रन से मात दी। राॅयल्स के 233 रन के जवाब में डॉलफिंस की टीम 24.4 ओवर में 171 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम से अनंत मिश्रा ने 66 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि आरव मिश्रा ने चार विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में सीएएल यूनीकांस ने सीएएल वॉरियर्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। वॉरियर्स के 114 रन के लक्ष्य को यूनीकांस ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से अथर्व पांडेय ने 42 और आदर्श यादव ने नाबाद 39 रन बनाए, जबकि वंश तिवारी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed