सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We are ready for the challenges of Lucknow: Dahiya

लखनऊ की चुनौतियों के लिए हम तैयार : दहिया

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
We are ready for the challenges of Lucknow: Dahiya
विज्ञापन
लखनऊ। गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया एक बार फिर अपने पुराने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में रणनीति बनाते नजर आएंगे। मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आईपीएल में पेशेवर रुख सबसे ऊपर होता है। यह मायने नहीं रखता कि मैं आज किस खेमे में हूं। पहले मैंने लखनऊ के लिए अपना शत-प्रतिशत दिया था और अब पूरी निष्ठा के साथ गुजरात के लिए काम कर रहा हूं। यही इस लीग की खूबसूरती है। इकाना की पिच को लेकर दहिया ने बताया कि पिछला मुकाबला लाल मिट्टी पर खेला गया था, जबकि गुजरात का मुकाबला मिश्रित मिट्टी पर होने की संभावना है। दिन में मैच होने के कारण खिलाड़ियों के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। दिल्ली के खिलाफ मिली रोमांचक जीत पर उन्होंने कहा कि टी-20 फॉर्मेट का स्वभाव ही करीबी मुकाबलों का है। हमारी टीम की ताकत यह है कि खिलाड़ी अंतिम गेंद तक हार नहीं मानते। हर मैच हमें कुछ नया सिखाता है। क्या करना है, या फिर किन गलतियों से बचना है। कप्तान शुभमन गिल के बारे में दहिया ने कहा कि मुझे उन्हें रेट करने की जरूरत नहीं है। भारतीय क्रिकेट जगत उन्हें पहले ही बेहतरीन मान चुका है। उनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। राशिद के फॉर्म पर दहिया ने उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी हर देश और हर लीग में इतना शानदार प्रदर्शन करता है, तो उससे उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं। राशिद की सबसे बड़ी खूबी उनका शत-प्रतिशत समर्पण है, चाहे वह बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed