सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate and his companion attacked in a dispute over possession

Lucknow News: कब्जेदारी के विवाद में अधिवक्ता व साथी पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Advocate and his companion attacked in a dispute over possession
पिटाई से घायल अ​धिवक्ता व उनके साथी।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के मल्लपुर में प्लॉट पर कब्जेदारी के विवाद में कुछ लोगों ने अधिवक्ता जानकीपुरम सैदपुर निवासी अरुणेंद्र सिंह और उनके साथी विजय भार्गव पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों को चोट लगी।
Trending Videos

अरुणेंद्र सिंह के अनुसार, मल्लपुर में उनका आवासीय प्लॉट है। मंगलवार शाम चार बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनके प्लॉट पर कब्जा कर रहे हैं। इस पर वह साथी विजय भार्गव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा कर रहे लोगों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें विजय भार्गव के सिर में गहरा घाव हो गया। वहीं अरुणेंद्र के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि रामचेला यादव, रोहित यादव, शरद यादव, अनुज यादव, सौरभ सिंह और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।

पिटाई से घायल अधिवक्ता व उनके साथी।

पिटाई से घायल अधिवक्ता व उनके साथी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed