सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman commits suicide by drinking pesticide after being threatened by lover

Lucknow News: प्रेमी के धमकाने पर विवाहिता ने कीटनाशक पीकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by drinking pesticide after being threatened by lover
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। क्षेत्र के गांव में 33 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार शाम को कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने प्रेमी पर धमकाने और बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


महिला के पति ने बताया कि पत्नी का गांव के युवक से पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले गांव में बदनामी के कारण उनका पत्नी से विवाद हुआ था। करीब एक माह पहले आरोपी युवक ने पत्नी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दी थी। इसके बाद पत्नी ने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। मंगलवार दोपहर वह मजदूरी करने चले गए। इस दौरान युवक ने पत्नी के मोबाइल पर कई बार कॉल की। पत्नी ने फोन पर आरोपी से बात करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क उठा और उसकी अन्य फोटो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने फोन अपनी भाभी को पकड़ा दिया, जिनका युवक से फोन पर विवाद भी हुआ। इन सब बातों से परेशान होकर मंगलवार शाम पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed