{"_id":"69f26ed53ed2b020700eaa59","slug":"btech-student-committed-suicide-after-being-harassed-by-a-software-engineer-lucknow-news-c-13-lko1070-1714145-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की प्रताड़ना से परेशान होकर बीटेक छात्रा ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की प्रताड़ना से परेशान होकर बीटेक छात्रा ने की थी खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में 26 अप्रैल को बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता ने मंगलवार को बिजनौर थाने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदित मिश्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा मूल रूप से अयोध्या के रौनाही की निवासी थी और बिजनौर स्थित सीमा सिटी में पिछले सात वर्ष से किराये पर रह रही थी। छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ निजी कंपनी में काम करने वाला उदित रहता था। 26 अप्रैल को उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। जब वह बेटी के कमरे पहुंचे तो उसका शव कमरे में मिला। उदित और बिजनौर पुलिस ने परिजनों को बताया था कि छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस की पूछताछ में उदित ने बताया कि उसने कई बार छात्रा को फोन किया। फोन रिसीव न होने पर वह दरवाजे पर गया और उसे अंदर से बंद पाया। दरवाजा धक्का देने पर खुला और छात्रा का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उदित ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी थी।
अब छात्रा के पिता ने उदित मिश्र पर बेटी को मानसिक, शारीरिक और अन्य तरीके से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उदित से सख्ती से पूछताछ करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, कॉल डिटेल, चैट और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच की भी मांग की गई है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Trending Videos