सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in diaper factory, causing loss of Rs 2 lakh

Lucknow News: डायपर के कारखाने में लगी आग, दो लाख का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in diaper factory, causing loss of Rs 2 lakh
आग बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। नवीकोट नंदना की नई बस्ती में बुधवार शाम दो मंजिला मकान में संचालित डायपर बनाने के कारखाने में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos




बख्शी का तालाब क्षेत्र के नंदना नई बस्ती में स्थित रामकुमार यादव के दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों के डायपर बनाने का कारखाना है। पहली मंजिल पर रामकुमार परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम लगभग पांच बजे अचानक कारखाने में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया पर नाकाम रहे। इस बीच मकान में मौजूद दो पुरुष और एक महिला जान बचाकर नीचे भागे। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। घनी आबादी के बीच चल रहे कारखाने तक पहुंचने में दमकल की गाड़ी को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन






काफी घूमकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। एफएसओ प्रशांत कुमार का कहना है कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग से दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। कारखाने में आग से बचाव के कोई उपकरण नहीं थे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलिंडर में गैस रिसाव से आग लगी थी।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed