{"_id":"69f26f94b1d51d2fdc001cb2","slug":"dcm-runs-over-a-teenager-sleeping-on-the-footpath-resulting-in-his-death-lucknow-news-c-13-lko1070-1715333-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फुटपाथ पर सो रहे किशोर पर चढ़ी डीसीएम, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फुटपाथ पर सो रहे किशोर पर चढ़ी डीसीएम, माैत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 10 में बुधवार तड़के फुटपाथ पर सो रहे शिवम (10) डीसीएम की चपेट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक डीसीएम बैक कर रहा था।
अलीगंज के सेक्टर-जी निवासी श्रेष्ठ कैटरिंग का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में वृंदावन सेक्टर-10 आए थे। उनके साथ छोटा भाई शिवम भी था। शिवम फुटपाथ पर सो रहा था। इसी दौरान डीसीएम चालक गाड़ी बैक करने लगा और पहिया शिवम पर चढ़ गया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम के पिता सौरभ की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos