सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh corners BJP over Women Reservation Bill said BJP trying to turn Nari into Nara

UP News: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी नें प्रेस वार्ता करके सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी को घेरा। कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। इस मौके पर उन्होंने फतेहपुर में चाय पिलाने वाले लड़के को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय बुलाकार उससे पूरी बात जानी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Akhilesh corners BJP over Women Reservation Bill said BJP trying to turn Nari into Nara
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। लेकिन, विपक्ष ने उनको अपने मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकता, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देंगे? 
Trending Videos


उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनगणना कराएगी तो जातीय जनगणना की बात उठेगी। लेकिन, ये सरकार उनका हक नहीं देना चाहती। हम आधी आबादी को हक देना चाहते हैं, लेकिन वो आधी आबादी कौन सी होगी, ये कौन तय करेगा? विपक्ष सही मायनों में अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। भाजपा पहले लोगों को छोटे गुटों में बांटती है, फिर उनको डर दिखाती है। कहती है तुम खतरे में हो, हमारे साथ आ जाओ। भाजपाई सत्ता पाने के लिए कितना भी नीचे गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा का सीएमएफ फार्मूला यानी क्रिएट मिस्ट्रस एंड फियर अब पिट चुका है। इनकी चाल जनता के सामने खुल चुकी है। इसलिए, इनकी हार होना शुरू हो गई है। एकता को बांटने के लिए भाजपाई अब महिलाओं के बीच खेल खेल रहे हैं। लेकिन, अब महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी। भाजपा वाले पुरुषों की सत्ता में विश्वास रखते हैं। 

भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही थी

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने वाला होता है, या फिर छल छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने उनके मंसूबों के धूल चटा दी। ये भाजपा के खिलाफ देश में संकरी हो चुकी जन चेतना की जीत है। महिला आरक्षण बिल के सहारे भाजपा नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही थी। परिसीमन के रूप में यह बिल भी नारी का हरण करने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed