फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's big allegation: If there had been no dishonesty in the elections, he would have won more than 50 Lo

अखिलेश का बड़ा आरोप: चुनावों में बेईमानी न होती तो जीतते 50 से ज्यादा लोकसभा सीटें, अधिकारियों ने की गड़बड़ी

Wed, 21 Aug 2024 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Aug 2024 06:56 AM IST
सार

Akhilesh yadav allegation:अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि चुनावों में बेईमानी न होती तो यूपी में सपा 50 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतती। 

विज्ञापन
Akhilesh's big allegation: If there had been no dishonesty in the elections, he would have won more than 50 Lo
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्ता के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती तो समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतती। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों समेत सभी वर्गों को को धोखा दिया। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। केवल बिजली का बिल आता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई । नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं मिला। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे। भाजपा सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती रही, जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पडे़। विसंगतिपूर्ण जीएसटी से व्यापार बर्बाद हो गया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। बजट की लूट मची है। प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, वह अभी से रिपेयरिंग मांग रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लखनऊ में एक भी बड़ा काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। हर वर्ग में निराशा है। उत्तर प्रदेश भाजपा से मुक्त होगा तभी जनता को अन्याय, अत्याचार, गरीबी, बेरोजगारी, मंहगाई से मुक्ति मिलेगी। लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद भी भाजपा के बड़बोले नेता डीगें हांकने से बाज नही आ रहे है। भाजपा सत्ता का प्रयोग जनता के हित में करने के बजाए उसका दुरुपयोग कर रही है।


पीडीए की एकता से लेटरल एंट्री की साजिश विफल : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपीएससी में लेटरल एंट्री के पिछले दरवाजे से आरक्षण को नकारते हुए नियुक्तियों की साजिश आखिरकार पीडीए की एकता के आगे विफल हो गई है। सरकार को अब अपना ये फैसला भी वापस लेना पड़ा है। भाजपा के षड्यंत्र अब कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, ये पीडीए में आए जागरण और चेतना की बहुत बड़ी जीत है। पीडीए इन परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी ‘लेटरल भर्ती’ के खिलाफ 2 अक्तूबर से शुरू होने वाले आंदोलन के आह्वान को स्थगित करती है। साथ ही ये संकल्प लेती है कि भविष्य में भी ऐसी किसी चाल को कामयाब नहीं होने देगी व पुरजोर तरीके से इसका निर्णायक विरोध करेगी। जिस तरह से जनता ने हमारे 2 अक्तूबर के आंदोलन के लिए जुड़ना शुरू कर दिया था। ये उस एकजुटता की भी जीत है। लेटरल एंट्री ने भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed