सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP's moral bankruptcy is at its peak, resignations are not being made even after serious revel

अखिलेश बोले: भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर, गंभीर खुलासों के बाद भी नहीं हो रहे हैं इस्तीफे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 31 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भारतीय रुपये कि गिरावट पर भी प्रश्न उठाया है। 

Akhilesh said: BJP's moral bankruptcy is at its peak, resignations are not being made even after serious revel
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच मुकाबला चल रहा है। भाजपाई लोगों के कांड और भ्रष्टाचार के पर्दाफाश से उनकी छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। हालांकि इन खुलासों के बाद भी इस्तीफे नहीं हो रहे हैं। भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर है।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की। भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में सरकार तमाशाई बनी रही। इस विनाशकारी लड़ाई का असर हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed