सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shipra Yadav brought honor to her family, celebrated in the neighborhood on becoming Assistant Commissioner

UPPCS: शिप्रा यादव ने बढ़ाया परिवार का मान, असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर मोहल्ले में मनाया जश्न

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

शिप्रा यादव यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुई हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शिप्रा के पिता एचएएल से रिटायर कर्मचारी हैं।

Shipra Yadav brought honor to her family, celebrated in the neighborhood on becoming Assistant Commissioner
असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुईं शिप्रा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ के केसरी खेड़ा वार्ड के विक्रम नगर निवासी शिप्रा यादव ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। वह यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुई हैं। विक्रम नगर निवासी उमाशंकर यादव की पुत्री शिप्रा यादव शुरू से ही मेहनती रहीं है।

Trending Videos


उन्होंने  यूपीपीसीएस की तैयारी की। इस वर्ष परीक्षा पास कर ली हैं। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर  कमर्शियल टैक्स के पद पर हो गया है। शिप्रा के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।  शिप्रा के पिता एचएएल से रिटायर कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव (जीतू) परिवार से मिले और बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिप्रा का चयन होने से राजधानी के बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह बढ़ा है। उम्मीद है कि भविष्य में शिप्रा की तरह ही अन्य बच्चे भी तैयारी करेंगे और उच्च स्तरीय परीक्षा पास करके प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed