सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Participants from various regions, including Nepal, have arrived; the competition begins today

Lucknow News: नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे, आज से शुरू होगी प्रतियोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Participants from various regions, including Nepal, have arrived; the competition begins today
विज्ञापन
अयोध्या। एकल अभियान संस्कार शिक्षा की ओर से आयोजित दो दिवसीय एकल श्री हरि राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन तीन एवं चार अप्रैल को तीर्थ क्षेत्र पुरम, श्री अयोध्या धाम में किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में देश-विदेश से 231 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
Trending Videos

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंडित श्याम नारायण दुबे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद 11:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 4 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रतियोगिता जारी रहेगी। प्रतियोगिता में मुंबई, कोलकाता, सूरत, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों व नेपाल राष्ट्र से एकल अभियान के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान खेमानंद, उमाशंकर मिश्र,केदार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed