सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Barabanki Police Investigating

Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Pregnant Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Barabanki Police Investigating
काजल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos


घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर मजरे गोकुला गांव की है। यहां के रहने वाले हेमचंद्र की बेटी काजल (24) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजल करीब दो साल से ताशीपुर निवासी मोहम्मद इसरार के मकान में किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed