{"_id":"69ce7a39671d014d8203ec4e","slug":"up-plight-of-young-women-working-at-the-cm-helpline-we-handle-120-calls-a-day-for-just-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत युवतियों का दर्द, बोलीं- सर, 266 रुपये में हर दिन 120 कॉल अटेंड करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत युवतियों का दर्द, बोलीं- सर, 266 रुपये में हर दिन 120 कॉल अटेंड करते हैं
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में वीविन लिमिटेड कंपनी के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन 1076 में काम करने वाली युवतियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। महीने के 7-8 हजार रुपये वेतन में 120 कॉल का टारगेट, समय पर वेतन न मिलने और नौकरी से निकालने की धमकी जैसी परेशानियों का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत युवतियों का दर्द
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सर...266 रुपये की मेहनताना में हर दिन 120 कॉल अटेंड करने का टारगेट दिया जाता है। आठ घंटे की नौकरी में यदि किसी युवती के साथ परेशानी हो जाए तो छूट्टी भी नहीं दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नबंर के अधिकारी प्रताड़ित करते हैं और कंपनी के माध्यम से समय से वेतन भी दिया जाता है।
Trending Videos
यह पीड़ा वीविन लिमिटेड कंपनी के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन नबंर 1076 में काम करने वाली युवतियों का है। बृहस्पतिवार को जिन्होंने 1090 चौराह और संगीत नाटक अकादमी के पास धरना दिया। धरने में शामिल करीब 200 कर्मी मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाना चाहते थे लेकिन जगह- जगह मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों की धरने की वजह से 1090 चौराहा पर ही पुलिस प्रशासन को बैरीकेडिंग लगानी पड़ी। इस दौरान गोमतीनगर की तरफ से आने वाले वाहन करीब एक घंटे तक जाम से दो चार होते नजर आएं। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह युवतियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेगा। लेकिन, इससे पहले युवियों की पीड़ा से राहगीर भी परेशान नजर आएं।
चौराहे पर जमकर हुआ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जनता की पीड़ा सुनने वाली युवतियां ही पीड़ित
धरने में शामिल युवतियों ने बताया कि महीने का सात से आठ हजार वेतन दिया जाता है। कंपनी की तरफ से वह भी समय से नहीं मिलता है। आवाज उठाने से नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नबंर के माध्यम से जनता की पीड़ा सुनते हैं लेकिन आज हम सभी पीड़ित हैं और कोई पीड़ा सुनने वाला नहीं है।साइबर टावर ऑफिस से 1090 चौराहा तक संघर्ष करती नजर आईं युवतियां
युवतियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे ही साइबर टावर ऑफिस पहुंच गए थे। वहां लंबे समय तक अपनी बात रखने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।अंतत: परेशान होकर मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपनी बात रखने जा रहे थे। गोमतीनगर स्थित ऑफिस से निकलकर लोहिया पथ पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। करीब 4.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्हें पुलिस समतामूलक चौक व 1090 चौराहा के पास रोक लिया।
महिला बेहोश होकर गिर गई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क