सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ayodhya police recovered 203 missing mobile phones worth Rs 30.45 lakh.

Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने गुमशुदा हुए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन बरामद किए, एसपी सिटी ने दी जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी मंदिर में बढ़ती भीड़ के कारण मोबाइल खोने की घटनाएं बढ़ी थीं।

Ayodhya: Ayodhya police recovered 203 missing mobile phones worth Rs 30.45 lakh.
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या की जिला पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता मिली है। गुमशुदा व खोए हुए 203 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30.45 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। 

Trending Videos


क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी मंदिर में बढ़ती भीड़ के कारण मोबाइल खोने की घटनाएं बढ़ी थीं, जिन्हें देखते हुए यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन सभागार में उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में संतोष और खुशी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed