सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Summer Special Trains to Ease Summer Travel Find Out Which Routes They Will Operate and What Timings

UP News: तीन समर स्पेशल ट्रेनें आसान बनाएंगी गर्मी का सफर, जानें किस रूट पर होगा संचालन; क्या है टाइमिंग?

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन समर स्पेशल ट्रेनें गर्मी में यात्रियों का सफर आसान बनाएंगी। वाराणसी, दिल्ली, अयोध्या से लखनऊ के रास्ते इनका संचालन होगा। आगे पढ़ें और जानें क्या टाइमिंग रहेगी?

Three Summer Special Trains to Ease Summer Travel Find Out Which Routes They Will Operate and What Timings
रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों में यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन वाराणसी, दिल्ली, अयोध्या से लखनऊ के रास्ते तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी।

Trending Videos


ट्रेन 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पशेल 15 से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। वाराणसी से रात सवा दस बजे चलकर ट्रेन मां बेल्हादेवी धाम, रायबरेली होते हुए सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रूट और टाइमिंग

इसके बाद हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते दोपहर 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04210 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 16 से 21 अप्रैल और 28 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को दिल्ली से शाम 7:25 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ सुबह 3:50 बजे तथा वाराणसी सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल बोगियां रहेंगी।

20 से लखनऊ-दिल्ली स्पेशल 

04203 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलकर बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली लखनऊ स्पेशल दिल्ली से रात 8:20 बजे चलकर सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
 

16 से अयोध्या आनंदविहार स्पेशल

04213 अयोध्या कैंट-आनंदविहार स्पेशल 16 अप्रैल से 17 मई, 28 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार व बृहस्पतिवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए लखनऊ रात 8.45 बजे पहुंचेगी। फिर बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए आनंदविहार सुबह 6 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 04214 आनंदविहार-अयोध्या कैंट 17 अप्रैल से 18 मई, 29 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आनंदविहार से सुबह 9 बजे चलकर लखनऊ शाम 6:20 बजे व अयोध्या रात 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed