सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   25 Children Fall Ill After Consuming Buttermilk at an Event in Raebareli

Raebareli News: एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

25 Children Fall Ill After Consuming Buttermilk at an Event in Raebareli
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मट्ठा पीने से करीब 25 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। दूषित मट्ठा पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos


मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर का है। तबीयत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन बच्चों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 25 बच्चों में से 6 बच्चों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने जिला अस्पताल का दौरा कर बच्चों का हाल जाना। डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed