{"_id":"69ce201ab0dc4464c108ced2","slug":"video-rayabral-ma-eka-karayakarama-ma-matatha-pana-sa-25-bcaca-ka-tabyata-bgaugdha-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
यूपी के रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मट्ठा पीने से करीब 25 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। दूषित मट्ठा पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर का है। तबीयत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन बच्चों को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 25 बच्चों में से 6 बच्चों की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने जिला अस्पताल का दौरा कर बच्चों का हाल जाना। डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए तैनात कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।