फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav announces that if the SP forms the government, August 16 will be a holiday in UP

अखिलेश यादव का एलान: सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी यूपी में छुट्टी, वंदेमातरम विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Sun, 16 Aug 2026 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Aug 2026 08:59 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें ऐसा कोई बयान नहीं देना है, जिससे बीजेपी को लाभ मिले। कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी पर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav announces that if the SP forms the government, August 16 will be a holiday in UP
अखिलेश यादव ने की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई लोधी ने वीरता और शौर्य के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ ही हम वीरांगना अवंती बाई लोधी को भी याद करते है। समाजवादी सरकार में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिन पर 16 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद करने के लिए सरकारी छुट्टी होगी। गोमती रिवरफ्रंट पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा सोने की तलवार के साथ लगाकर सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर आयोजित विशाल सम्मेलन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी को एक-एक वोट जोड़ना है। पीडीए में सभी लोगों को शामिल कर गुलदस्ता बनाया जाएगा। भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से देख रहे हैं। दिल्ली में भी कई वर्षों से भाजपा सरकार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग बहुत ताकतवर दिखाई दे रहे थे, उन्हें कम उम्र के नौजवानों और छात्रों ने झुका दिया। जो लोग रामराज लाने की बात करते थे. उन्होंने अयोध्या में राम धन लूट लिया। प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया। आलू व मक्का पैदा करने वाले किसानों को कीमत नहीं मिली। कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कभी तिरंगा नहीं फहराया
पूर्व सीएम ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और मुख्यमंत्री विभाजन का उत्सव मना रहे थे। भाजपा ने आजादी के पहले और आजादी के बाद कभी तिरंगा नहीं लगाया। लोधी समाज एकजुट हो गया तो भाजपा का पता नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी लोधी समाज को सम्मान और स्थान देगी। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा का सफाया होना तय है। 2024 के परिणाम से समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन नंबर एक पर पहुंच गया है।

उन्होंने तंज कसा कि इस सरकार में पायलट वनस्पति लेकर हवाई जहाज उड़ा रहे है। समाजवादी सरकार बनने के बाद तीन महीने में जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान देंगे। वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में सांसद आरके चौधरी, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

ऐसा कोई बयान न दें, जिससे भाजपा को मिले लाभ

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें ऐसा कोई बयान नहीं देना है, जिससे बीजेपी को लाभ मिले। कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में गड्ढे ही गड्ढे

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर राजधानी के हजरतगंज स्थित कैपिटल सिनेमा के पास उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है, लेकिन पेड़ कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट आई है कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे उद्घाटन के बाद जगह-जगह टूट गई, उस पर न जाने कितने गड्ढे हो गए।

गोमूत्र लेकर जाएंगे तो योजना बंद कर देगी सरकार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार 10 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था की बात कर रही है, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि सरकार गोमूत्र खरीदेगी। जब लोग गोमूत्र लेकर जाएंगे तो सरकार योजना बंद कर देगी। एक तरफ एआई की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ गोमूत्र की, इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed