{"_id":"631c10e5d72a7046356a4c3a","slug":"akhilesh-yadav-wants-to-brake-our-party-says-omprakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBSP: सुभासपा में मची भगदड़ से आहत राजभर का आरोप, पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBSP: सुभासपा में मची भगदड़ से आहत राजभर का आरोप, पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे अखिलेश यादव
Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
सार
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव किसी पिछड़े नेता को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं इसलिए सुभासपा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में मचे भगदड़ से आहत पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह और अखिलेश नहीं चाहते हैं कि कोई भी पिछड़ा नेता आगे बढ़े।
विज्ञापन
राजभर ने बयान जारी कर कहा कि दोनों बाप-बेटे ने पिछड़े वर्ग के लोगों को मौका मिलने पर पीछे धकेलने का काम किया है। सपा अध्यक्ष ने सुभासपा के पुराने नेताओं को तोड़ने के लिए अपने नवरत्नों को लगा दिया है। सुभासपा छोड़ने के लिए एमएलसी बनाने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसलिए मैंने भी उन नेताओं को कह दिया है कि अगर सपा एमएलसी बनाती है तो चले जाओ।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अखिलेश और उनके नवरत्नों द्वारा की जा रही साजिश को बंद नहीं किया गया तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का पूर्वांचल में खाता भी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर अखिलेश को बोलने का हक नहीं है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। कहा कि वह रोज विभिन्न मुद्दों पर ट्वीट करती हैं लेकिन पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर कभी नहीं बोलती हैं। अखिलेश व मायावती को पिछड़ों के हितों के मुद्दे पर बोलने में डर लगता है।