{"_id":"6a5bebde6213c14bd80eb67d","slug":"aktu-31958-seats-allotted-in-the-first-phase-of-btech-admissions-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1835331-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: बीटेक प्रवेश के लिए पहले चरण में 31958 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: बीटेक प्रवेश के लिए पहले चरण में 31958 सीटें आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत पहले चरण का सीट आवंटन शनिवार को किया गया। पहले चरण में 52021 छात्रों को विभिन्न संस्थानों में 31958 सीटें आवंटित की गईं। इसमें छात्रों ने आईईटी लखनऊ, बीआईईटी झांसी व केएनआईटी सुल्तानपुर को वरीयता दी है।
सीट आवंटन में बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झांसी में 699 सीट में से 667, सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडीज लखनऊ में 233 में से 222, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में 622 में से 609, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुलतानपुर में 510 सीट में से 489 अलॉट की गई हैं।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़ में 303 में से 264, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती में 303 में से 250, मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग गोंडा में 303 में से 227, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर में 207 में से 176, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में 201 में से 120, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा में 207 में से 170 सीटें अलॉट हुई हैं।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर में 207 में से 159, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज में 349 में से 311, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी में 387 में से 327, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 273 में से 241, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर में 306 में से 260 और उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल्स टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर में 330 में से 198 सीट आवंटित की गई हैं। छात्र 20 जुलाई तक अपनी सीट कंफर्म व फ्लोट कर सकेंगे। इसी क्रम में पहले चरण में बीडेस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 133 सीट आवंटित की गई।
लविवि में 697 सीट अलॉटमेंट
यूपीटेक के माध्यम से राज्य विश्वविद्यालय में पहले चरण के सीट आवंटन में लखनऊ विश्वविद्यालय में 697, डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा में 360, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में 278, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 229, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 210, आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कुमारगंज अयोध्या में बीटेक में 45 सीटें अलॉट हुई हैं।
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में 211, सीएसए यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में 80, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में 299, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 187, एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में 128, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में 82, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में 187, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में बीटेक में 268 सीट आवंटित की गई।