फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Verification for PG admission from 20th

लविवि: पीजी प्रवेश के लिए सत्यापन 20 से

Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Verification for PG admission from 20th
लखनऊ विश्वविद्यालय 
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक सत्र 2024-25 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई प्रमुख विषयों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियां घोषित की हैं। यह प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को अब संबंधित विभागों में जाकर अपनी पात्रता की जांच करानी होगी। प्रवेश समन्वयक के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र और इनकी एक-एक प्रतिलिपि साथ लानी होगी। 20 जुलाई को संस्कृत, बायोस्टैटिस्टिक्स, एनवायरनमेंटल साइंस, अरबी, अरब कल्चर और लिंग्विस्टिक्स के अभ्यर्थियों को ओल्ड कैंपस में रिपोर्ट करना है। मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स के लिए 16 से 20 जुलाई के बीच ओएनजीसी भवन में सत्यापन होगा। डिफ़ेंस स्टडीज के लिए 21 जुलाई को अटल ब्लॉक पहुंचना होगा। कंप्यूटर साइंस विभाग में 21 और 22 जुलाई को एआई एंड मशीन लर्निंग, डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर फॉरेंसिक्स का सत्यापन होगा। रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 17 से 20 जुलाई के बीच न्यू कैंपस में रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed