पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU convocation ceremony meritorious students beamed with joy upon receiving their medals

AKTU दीक्षांत समारोह: स्टार्टअप को प्रोत्साहन, 62537 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री; 83 मेधावी मेडल से सम्मानित

Tue, 07 Jul 2026 01:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 01:44 PM IST
सार

राजधानी में एकेटीयू दीक्षांत समारोह में स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिला। मेधावियों को मेडल मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
AKTU convocation ceremony meritorious students beamed with joy upon receiving their medals
मेडल देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईओसीएल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी, विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री ई. आशीष पटेल और प्राविधिक शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव  डॉ. एम.के शन्मुगा सुंदरम मौजूद रहे।
विज्ञापन




समारोह में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेजी), गाजियाबाद के बीटेक की छात्रा अंशिका राणा को चांसलर मेडल दिया गया। वहीं कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक एससी वर्ग में केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद की बीटेक की छात्रा इशिका को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार आशीष कंसारा को डिलिट की मानद उपाधि मिली

गुजरात के रोगन कला के कलाकार आशीष कंसारा को डिलिट की मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हस्तकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया है। सभी का आभार जताया। वहीं चांसलर मेडल अंशिका राणा एकेजी गाजियाबाद की छात्रा को दिया गया। कमल रानी वरुण मेडल इशिका, केआईईटी ग्रुप गाजियाबाद की छात्रा को दिया गया। इसके अलावा 62537 छात्रों की डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड की गई।

AKTU convocation ceremony meritorious students beamed with joy upon receiving their medals
पदक विजेताओं के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री आशीष पटेल व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

83 छात्रों को 84 पदक मिले

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के मुताबिक, दीक्षांत समारोह में कुल 83 छात्रों को 84 पदक दिए गए। इसमें 35 स्वर्ण पदक तो 23 रजत और 24 कांस्य पदक हैं। 62537 छात्रों को डिग्री व 52 छात्रों को पीएचडी अवॉर्ड और कुल पदक पाने वालों में 52 छात्राएं तो 31 छात्र शामिल हैं। छात्रों के हित में विद्या परिषद ने मार्क्सशीट और डिग्री के साथ अब ट्रांसक्रिप्ट भी निःशुल्क देने के सुविधा शुरू हुई है। अभी तक इसके लिए 300 रुपये लिए जाते थे।

AKTU convocation ceremony meritorious students beamed with joy upon receiving their medals
एकेटीयू दीक्षांत समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

दीक्षांत में प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, कैश क निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एफओएपी की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन्हें मिलेगा स्टार्टअप अवॉर्ड

विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पांच छात्रों को विद्यार्थियों को स्टार्टअप अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। ये सभी छात्र पढ़ाई के साथ ही नवाचार और उद्यमिता में लगे हैं। उन्हें चयनित किया गया है। इस वर्ष पांच क्षेत्रों में छात्रों को स्टार्टअप अवॉर्ड दिया गया। 

वीमेन लेड स्टार्टअप अवॉर्ड मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की बीटेक छात्रा इर्तिका रेहमान के स्टार्टअप वेक्सर इमर्सिव प्रा. लि. को, दूसरा बेस्ट डीप टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक छात्र अवि मित्तल के स्टार्टअप वोरटेक्स ऑटोनॉमस सिस्टम प्रा. लि. को, तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप डर्माशुद्धि एलएलपी को, चौथा एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के बीटेक छात्र आदर्श सिंह के स्टार्टअप एग्रोलेंस प्रा. लि. को, पांचवां सस्टेनेबल एंड ग्रीन एनजी स्टार्टअप अवॉर्ड राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के छात्र अमन कुमार के स्टार्टअप नेक्सोनिक्स रिफ्लेक्सा प्रा. लि. को मिले।

यूपी को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है

प्राविधिक शिक्षा मंत्री अशीष पटेल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वह उपकरण है जो स्वावलंबी बनाती है। विवि से ही समाज उत्थान की दीप जलाया जाता है। यूपी को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। उच्च शिक्षा को आनंदीबेन पटेल द्वारा शिखर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम द्वारा रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एकेटीयू के शिक्षक 2910 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। नैक में ए प्लस पाना उल्लेखनीय है। कॉलेज भी इस दिशा में काफी आगे बढ़े हैं। एआई का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। साथ ही दुरुपयोग भी हो हो रहा है। एजेंटिंक एआई भी काफी महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने आगे कहा कि एकेटीयू एआई में पढ़ाई करा रहा है। प्रदेश सरकार और एकेटीयू द्वारा स्टार्टअप के लिए काफी अच्छा काम किया जा रहा है। नई स्टार्टअप नीति आई है, यह काफी उपयोगी होगी। आपसे अपेक्षा स्टार्टअप को प्रयोग में लाए और इसमें भी आगे बढ़े। तीनों तकनीकी यूनिवर्सिटी नैक एक्रीडिटेड हैं। राज्यपाल ने समाज से भी यूनिवर्सिटी को जोड़ा है।

देश को डिग्री होल्डर नहीं, प्रॉब्लम साल्वर चाहिए

मुख्य अतिथि आईओसी के सीएमडी अरविंदर साहनी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ दीक्षांत समारोह मात्र नहीं है। यह तकनीकी जीवन यात्रा का नया पड़ाव है। आपकी इस यात्रा में सहभागी दोस्त, शिक्षक, माता पिता को भी याद रखें।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपमें निवेश किया है। वे अपेक्षा करते हैं। बड़ी उम्मीद से देश देख रहा है। देश को युवा तकनीकी सक्षम नेतृत्वकर्ता चाहिए। देश को डिग्री होल्डर नहीं, प्रॉब्लम साल्वर चाहिए। जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर चाहिए। आप सभी स्टार्टअप, इंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में भी काम करें। हमें तकनीकी के साथ एथिकल लीडर की भी जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि एआई, डाटा साइंस, क्लिन एनर्जी जैसे कई नए और महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जिनमें काम करने के अवसर आपके पास हैं। डिग्री पढ़ाई का अंत नहीं है बल्कि आगे जाने का एक पासपोर्ट है। इसका सही प्रयोग करें। यह आपको उड़ने के लिए पंख दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed