फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU to train 1,500 teachers in AI tutoring.

Lucknow News: 1500 शिक्षकों को एआई ट्यूटर में दक्ष बनाएगा एकेटीयू

Thu, 15 Oct 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
AKTU to train 1,500 teachers in AI tutoring.
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। देश-विदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने भी शिक्षकों व छात्रों को इसमें दक्ष बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय अपने संबद्ध संस्थानों के 1500 से अधिक शिक्षकों को एआई ट्यूटर में दक्ष बनाएगा।
शिक्षा मंत्रालय की पहल पर आईआईटी खड़गपुर के सहयोग से विकसित डिजिटल प्लेटफॉर्म नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) के माध्यम से विश्वविद्यालय शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करेगा। इसके बाद ये शिक्षक अपने-अपने कॉलेजों में पहले सहयोगी शिक्षकों, फिर छात्रों को इससे जुड़ा प्रशिक्षण देकर इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि आज की जरूरत के अनुरूप शिक्षकों व छात्रों में एआई टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस, शोध व नवाचार को बढ़ावा दिया जाना है। ताकि शिक्षक और छात्र, दोनों आज की जरूरत के अनुरूप तैयार हो सकें। एआई ट्यूटर छात्रों को सोचने, समझने और खुद समस्याओं को हल करने के लिए प्रेरित व तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को एआई ट्यूटर में दक्ष बनाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए एनडीएलआई फर्मी एआई ट्यूटर, एआई एप से शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस एप की यह खासियत है कि वो सीधे उत्तर देने की जगह उनकी सोचने और तर्क क्षमता बढ़ाने पर काम करता है।
प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि सभी संबद्ध संस्थानों के दो-दो और कुल लगभग 1500 शिक्षकों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी संबद्ध कॉलेजों से ऐसे इच्छुक शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं।

हम शिक्षकों को लखनऊ और नोएडा परिसर में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण देंगे। यह शिक्षक छात्रों को बताएंगे कि एआई टूल का किस तरह सही प्रयोग करना है। एआई ट्यूटर इसमें उनके लिए काफी उपयोगी होगा। यह सीधे समाधान बताने की जगह उन्हें सुझाव देगा, इससे पाठ्यक्रम से संबंधित समस्याओं का समाधान आसानी से खोजा जा सकेगा।
प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed