अमर उजाला संवाद 2026: सीएम योगी से मिले वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे, मोर प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत
अमर उजाला संवाद 2026 में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी से वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने मुलाकात की। बच्चों ने उन्हें मोर प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार से अमर उजाला संवाद 2026 का मंच सजा है। 78 वर्षों की विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला समूह होटल द सेंट्रम में यह आयोजन कर रहा है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
सीएम का स्वागत वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने किया। इसमें 12वीं कक्षा की त्रिशा और छवि, 9वीं की सीरत कौर, 8वीं के विशेष औऱ 7वीं कक्षा के चिन्मय शामिल रहे। उन्होंने मोर प्रतीक चिन्ह देकर सीएम का स्वागत किया।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बात की। उनके नाम और कक्षा के बारे में पूछा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने कहा कि हम स्कूल का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का मौका दिया। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें प्रदेश के उन मुखिया से मिलने का मौका मिलेगा जो पूरे प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई
सीएम योगी ने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है।
संवेदनशील रिपोर्ट ही मीडिया को विश्वसनीय बनाती है
सीएम योगी ने कहा कि एक भी सनसनी भरी खबर कहां आग लगा दे, क्या कुछ कर दे, उसका भरोसा नहीं। हम इस बात के लिए कतई तैयार नहीं हैं कि यूपी में फिर से कर्फ्यू लगे, दंगों की शुरुआत हो और किसी प्रकार की अराजकता की छूट किसी को मिले। ऐसे में संवेदनशील रिपोर्ट ही मीडिया को विश्वसनीय बनाती है। अमर उजाला को उसकी 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए बधाई देता हूं कि उसने विश्वसनीयता पर खरा उतरने का प्रयास किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.