सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amarujala Meritorious Award Ceremony Today Deputy CM To Honour Students Updates in Hindi

Amar Ujala Medhavi Award: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल, हर बच्चा आगे बढ़ रहा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 01 Jun 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Medhavi Award Ceremony: अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल है। अब यदि पढ़ने में रुचि रखेंगे तो प्रदेश के साथ देश की सरकार आपकी मदद करेगी।

Amarujala Meritorious Award Ceremony Today Deputy CM To Honour Students Updates in Hindi
डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अमर उजाला की सराहना की और मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, जब नकल अध्यादेश आया तो बच्चों ने पढ़ना शुरू किया। यह कल्याण सिंह के समय शुरू हुआ था। उनके पौत्र संदीप सिंह आज मंच पर विराजमान हैं। 





हमने यह वादा किया था कि जो बच्चे मेधावी हैं उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी। हम इसको देखेंगे कि यह काम कैसे किया जा रहा है। यदि अभिभावक और गुरुजन अपनी सही जिम्मेदारी का निर्वाहन करें तो बच्चे को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ो प्रदेश और पूरे देश की सरकार आपके साथ है।
विज्ञापन
Trending Videos




आज प्रदेश में पढ़ने का माहौल है

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल है। अब यदि पढ़ने में रुचि रखेंगे तो प्रदेश के साथ देश की सरकार आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यह बात सुनिश्चत करेंगे कि जो बच्चा जिस क्षेत्र में अच्छा करने का प्रयास करेगा। उसी में उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को इस माहौल का लाभ उठाना चाहिए। 

यूपी में शिक्षा में भी होगा नंबर एक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, आने वाले समय में यूपी शिक्षा के क्षेत्र में भी नंबर एक का मुकाम हासिल करेगा। देश में जिन राज्यों में शिक्षा प्राथमिकता में हैं, हम जल्द ही उस कतार में अव्वल आएंगे।

बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। यही कारण है कि आज हर क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए हर तरह से सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करने की अपील की है। कहा कि ऐसा होने से बच्चे खुलकर अपने माता-पिता से अपनी बात कह सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री बोलीं- जीवन में चुनौतियां बहुत हैं इसलिए अनुशासित रहें

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा अवसर है। जब हम बच्चों की सफलता की खुशी मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में खूब परिश्रम करें और समय का हमेशा ध्यान रखें।

जीवन में चुनौतियां बहुत हैं इसलिए अनुशासित रहें। हम सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पर बच्चों के खेलने-कूदने की भी व्यवस्था होगी। बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता है।


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह बोले-बच्चों का ड्रॉप आउट रेट कम हुआ

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में बड़ा योगदान करने वाली है। हमारी कोशिश है कि हम अपने विद्यार्थियों को वो सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं जो जरूरी हैं। शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि बच्चों का ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है। यह शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलावों का ही परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed