{"_id":"69832da3ef8a2503650e56ee","slug":"amausi-airport-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1589914-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समानांतर टैक्सीवे तैयार, विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समानांतर टैक्सीवे तैयार, विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ रहीं सुविधाएं
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बन रहे समानांतर टैक्सीवे का काम पूरा हो गया है। फिनिशिंग वके पर काम चल रहा है। टैक्सीवे बन जाने से रनवे खाली करने में आसानी होगी, जिससे विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ में आसानी होगी। गत वर्ष चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन प्रमुख कार्य शुरू किए गए थे। इसमें एडवांस लाइटिंग सिस्टम (एटीएलएस), रनवे की मरम्मत व समानांतर टैक्सीवे निमोण शामिल था। इन कायों के लिए अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रनवे बंद रहता था, जिससे विमान सेवाएं बाधित होती थीं। एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत व एटीएलएस का कार्य गत वर्ष ही पूरा हो गया था। जबकि समानांतर टैक्सीवे का काम अंतिम चरण में था। जोकि अब पूरा हो रहा है। समानांतर टैक्सीवे के बन जाने से अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ आसान हो जाएगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि समानांतर टैक्सी वे रनवे के बराबर ही बनता है। इससे लैंडिंग के बाद विमानों को टैक्सीवे पर ले जाया जाता है, जिससे रनवे खाली हो जाता है तथा कतार में लगे विमानों को टेकऑफ के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। इससे समय की काफी बचत होती है। सूत्र बताते हैं कि समानांतर टैक्सीवे पूरी तरह से ऑपरेट होने पर नई विमान सेवाओं को भी शुरू किया जा सकेगा। चूंकि रनवे मरम्मत हो चुकी है, लाइटिंग कार्य भी पूरे हैं तथा समानांतर टैक्सीवे भी पूरा हो चुका है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु आदि रूट की सेवाओं में वृद्धि की जा सकती है।
आपात स्थिति में भी मिलती है मदद
समानांतर टैक्सीवे के वन जाने से आपात स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ वताते हैं कि रनवे पर विमानों के साथ इमरजेंसी परिस्थितियां पैदा होने पर समानांतर टैक्सीवे के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। वाहनों, फायर टेंडर व अन्य आवश्यक मदद पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
