सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide

UP Big News: शिक्षकों को जबरन नहीं बुला सकेंगे, नायब तहसीलदार बोला- मत मनाओ महाशिवरात्रि; तीन बहनों का सुसाइड

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 04 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
up big news - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद की तीन बहनों की सुसाइड की कहानी

गाजियाबाद में मंगलवार की देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किशोरियों के कमरे से आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि पुलिस ने पूरी डायरी अपने कब्जे में ले ली है। वहीं कमरे की दीवार पर मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन लिखा हुआ मिला है।

कमरे से मिले सुसाइड नोट में किशोरियों ने पापा से माफी मांगी है। साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है। नोट में लिखा है कि 'इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।' सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।' हालांकि, नोट में जिस डायरी का जिक्र उन्होंने किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अवकाश के दिन नहीं बुला सकते जबरन

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कई बार छुट्टियों में भी शिक्षकों को बुला लेते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया। किंतु इस पर प्रभावी अमल नहीं हो रहा है। वहीं इसकी शिकायत शासन में हुई है। अब शासन इसके लिए कड़े निर्देश जारी करेगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
थाने में हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala

नायब तहसीलदार ने कहा- मत मनाओ महाशिवरात्रि, भड़क गए व्यापारी

रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में गंगेश्वर मंदिर के प्रांगण गेट के पास गुमटियां रखकर कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को मामले के संबंध में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों और शुभ अवसरों पर व्यवधान न हो। इस बात पर नायब तहसीलदार और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने कहा कि मामला न्यायालय में है और कोर्ट का आदेश ही सर्वोपरि होगा।

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

35 साल की महिला का 60 साल के ननदोई से अफेयर

उत्तर प्रदेश में एक पति मारा गया। पत्नी ही पति की हत्या साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। खुलासा होने पर पुलिस से लेकर परिवार तक हैरान है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा उसके साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, मुरादाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का बड़ा ही खौफनाक प्लान रचा। महिला ने रात में अपने प्रेमी (ननदोई) को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किया भी ऐसा ही। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala

अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे चोर, 8 किलो चांदी समेत 25 लाख की चोरी

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह तक घुस गए और चांदी के छत्र समेत करीब 8 किलो चांदी व अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला आया सामने - फोटो : AI

'हम पति-पत्नी हैं...जीवन भर साथ रहेंगे, कोई जुदा नहीं कर सकता'

मुरादाबाद के भगतपुर में दोनों सहेलियों को उनके घर वालों ने काफी समझाया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ीं रहीं। पुलिस के समक्ष भी कहा कि वह पति-पत्नी हैं और हमेशा साथ रहेंगे। उन्हें अब कोई जुदा नहीं कर सकता। भगतपुर पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। जिसमें युवती ने कहा कि वह बालिग और उसने शादी कर ली। इसके बाद दोनों युवती साथ साथ चली गईं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
दुकानों से उठतीं लपटें - फोटो : संवाद

बरेली में मकान और दुकानों में लगी भीषण आग

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में व्यापारी शुभम माहेश्वरी के मकान और दुकानों में शॉर्ट सर्किट से बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच परिवार मकान की पहली मंजिल पर फंस गया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आग से मकान और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

नौवीं की छात्रा से गैंगरेप; शिक्षक चाचा ने धमकाया, पुलिस बोली- सुबह आएंगे, अभी घर जाओ

उरई में छुट्टी के बाद स्कूल से 9वीं की छात्रा को दो युवक घर खींच ले गए और कमरे में बंदकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह छूटकर स्कूल पहुंची और शिक्षक को उसके भतीजे और दोस्त की करतूत बताई। शिक्षक ने मदद करने की जगह धमकाया। छात्रा के परिजन जब थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भी टरका दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Teachers cannot be forced to work on holidays; three sisters commit suicide
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद

अमरोहा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर के पास चाकू से गोदा

अमरोहा के पचोकरा गांव में बुधवार दोपहर महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालात को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed