{"_id":"69835bcded23650ed8094b71","slug":"up-mayawati-in-action-mode-calls-statewide-meeting-on-february-7-review-to-be-done-on-this-pattern-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक्शन मोड में मायावती, 7 फरवरी को बुलाई पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक; इस पैटर्न पर होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक्शन मोड में मायावती, 7 फरवरी को बुलाई पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक; इस पैटर्न पर होगी समीक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार
BSP call meeting: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। बसपा ने 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलाई है।
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगामी 7 फरवरी को प्रदेश भर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बाबत संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जोनल से लेकर विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो चुनाव की तैयारियों के बाबत अहम दिशा-निर्देश भी देंगी।
Trending Videos
बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने बीते दिनों विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पार्टी द्वारा 1600 टीमों का गठन किया गया था, जो गांव-गांव जाकर बसपा समर्थकों को सक्रिय करने के साथ नए वोटर बनाने की मुहिम में जुटी थी। बैठक के दौरान इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही एसआईआर के कार्यों के बारे में भी सभी पदाधिकारियों को बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान यूजीसी के नये नियमों के बारे में भी बसपा सुप्रीमो पार्टी लाइन के बारे में बताएंगी ताकि सवर्ण वोट बैंक को अपने पाले में किया जा सके। दरअसल, यूजीसी के नये नियमों को लेकर बसपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी, जिसकी सराहना भी हुई थी।
अब इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो पार्टी का रुख अधिक स्पष्ट कर सकती हैं ताकि पदाधिकारी उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचा सके। बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, बामसेफ के जिला संयोजक, भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी और मंडल संयोजक मौजूद रहेंगे।