{"_id":"69832f6c7ea263613d0fd3f0","slug":"raebareli-class-1-student-leaves-home-for-school-body-found-in-canal-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: स्कूल के लिए घर से निकला कक्षा एक का छात्र, नहर में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: स्कूल के लिए घर से निकला कक्षा एक का छात्र, नहर में पड़ा मिला शव
अमर उजाला नेटवर्क, शिवगढ़ (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली के शिवगढ़ में स्कूल के लिए निकले छात्र का शव नहर में पड़ा मिला है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली के शिवगढ़ के ढेकवा गांव में अनस पुत्र अलीमुद्दीन प्राथमिक विद्यालय ढेकवा में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार की सुबह घर से रोज की तरह विद्यालय के लिए तैयार होकर निकला।
Trending Videos
दोपहर लगभग 11 बजे बेटे की गांव के बगल से निकली शिवगढ़ रजबहा से लगभग 500 मीटर दूर कुम्हरावां माइनर में उसका शव मिला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर अनिल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर प्रेम शरण ने बताया कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता अलीमुद्दीन पेशे से मजदूर हैं। बेटे अनस की मृत्यु से मां अजमतुन निशा का रो-रो कर बुरा हाल है।
